PDFSource

बजरंग बाण पाठ | Bajrang Baan PDF in Hindi

बजरंग बाण पाठ | Bajrang Baan Hindi PDF Download

बजरंग बाण पाठ | Bajrang Baan Hindi PDF Download for free using the direct download link given at the bottom of this article.

बजरंग बाण पाठ | Bajrang Baan PDF Details
बजरंग बाण पाठ | Bajrang Baan
PDF Name बजरंग बाण पाठ | Bajrang Baan PDF
No. of Pages 5
PDF Size 0.08 MB
Language Hindi
Categoryहिन्दी | Hindi
Source sanskritdocuments.org
Download LinkAvailable ✔
Downloads157
If बजरंग बाण पाठ | Bajrang Baan is a illigal, abusive or copyright material Report a Violation. We will not be providing its PDF or any source for downloading at any cost.

बजरंग बाण पाठ | Bajrang Baan Hindi

नमस्कार मित्रों, इस लेख के द्वारा आज हम आप सभी के लिए बजरंग बाण पाठ PDF / Bajrang Baan PDF in Hindi प्रस्तुत करने जा रहे हैं। बजरंग बाण एक अत्यंत ही प्रचलित एवं चमत्कारी स्तुति है। यह दिव्य स्तुति प्रभु श्री राम जी के सबसे प्रिय भक्त हनुमान जी को समर्पित है। इसीलिए इस स्तुति का प्रतिदिन गायन करने से न केवल हनुमान जी बल्कि राम जी की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है।

बजरंग बाण का पाठ करने वाले भक्तों को सभी प्रकार की समस्याओं से आसानी से छुटकारा मिल सकता है। इस स्तुति का पाठ करने के लिए भक्तों को इस पाठ की विधि, नियम और सावधानियों के बारे में जानकारी होना अति आवश्यक है। बजरंग बाण पाठ को हमेशा मंगलवार से ही आरंभ करना चाहिए। जो भी नियमपूर्वक हनुमान जी के इस बजरंग बाण का पाठ करता है उस पर हनुमान जी की कृपा सदैव बनी रहती है।

इसका श्रद्धा से पाठ करने से सभी प्रकार की नकारात्मक शक्तियों का तत्काल ही अंत हो जाता है साथ ही व्यक्ति में सकारात्मक उर्जा का प्रवाह होने लगता है। इसके नित्य पाठ से भगवान हनुमान जी शीघ्र ही प्रसन्न होकर अपने भक्तों को मनचाहा आशीर्वाद प्रदान करते हैं। अगर आप भी हनुमान जी को आसानी से प्रसन्न करना चाहते हैं तो इस स्तुति का प्रतिदिन या केवल मंगलवार, या शनिवार को भक्ति-भाव से अवश्य पाठ करें।

बजरंग बाण पाठ हिंदी PDF – दोहा और चौपाई / Bajrang Baan Hindi PDF

बजरंग बाण दोहा
निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान।
तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

बजरंग बाण चौपाई
जय हनुमंत संत हितकारी। सुन लीजै प्रभु अरज हमारी॥
जन के काज बिलंब न कीजै। आतुर दौरि महा सुख दीजै॥

जैसे कूदि सिंधु महिपारा। सुरसा बदन पैठि बिस्तारा॥
आगे जाय लंकिनी रोका। मारेहु लात गई सुरलोका॥

जाय बिभीषन को सुख दीन्हा। सीता निरखि परमपद लीन्हा॥
बाग उजारि सिंधु महँ बोरा। अति आतुर जमकातर तोरा॥

अक्षय कुमार मारि संहारा। लूम लपेटि लंक को जारा॥
लाह समान लंक जरि गई। जय जय धुनि सुरपुर नभ भई॥

अब बिलंब केहि कारन स्वामी। कृपा करहु उर अंतरयामी॥
जय जय लखन प्रान के दाता। आतुर ह्वै दुख करहु निपाता॥

जै हनुमान जयति बल-सागर। सुर-समूह-समरथ भट-नागर॥
ॐ हनु हनु हनु हनुमंत हठीले। बैरिहि मारु बज्र की कीले॥

ॐ ह्नीं ह्नीं ह्नीं हनुमंत कपीसा। ॐ हुं हुं हुं हनु अरि उर सीसा॥
जय अंजनि कुमार बलवंता। शंकरसुवन बीर हनुमंता॥

बदन कराल काल-कुल-घालक। राम सहाय सदा प्रतिपालक॥
भूत, प्रेत, पिसाच निसाचर। अगिन बेताल काल मारी मर॥

इन्हें मारु, तोहि सपथ राम की। राखु नाथ मरजाद नाम की॥
सत्य होहु हरि सपथ पाइ कै। राम दूत धरु मारु धाइ कै॥

जय जय जय हनुमंत अगाधा। दुख पावत जन केहि अपराधा॥
पूजा जप तप नेम अचारा। नहिं जानत कछु दास तुम्हारा॥

बन उपबन मग गिरि गृह माहीं। तुम्हरे बल हौं डरपत नाहीं॥
जनकसुता हरि दास कहावौ। ताकी सपथ बिलंब न लावौ॥

जै जै जै धुनि होत अकासा। सुमिरत होय दुसह दुख नासा॥
चरन पकरि, कर जोरि मनावौं। यहि औसर अब केहि गोहरावौं॥

उठु, उठु, चलु, तोहि राम दुहाई। पायँ परौं, कर जोरि मनाई॥
ॐ चं चं चं चं चपल चलंता। ॐ हनु हनु हनु हनु हनुमंता॥

ॐ हं हं हाँक देत कपि चंचल। ॐ सं सं सहमि पराने खल-दल॥
अपने जन को तुरत उबारौ। सुमिरत होय आनंद हमारौ॥

यह बजरंग-बाण जेहि मारै। ताहि कहौ फिरि कवन उबारै॥
पाठ करै बजरंग-बाण की। हनुमत रक्षा करै प्रान की॥

यह बजरंग बाण जो जापैं। तासों भूत-प्रेत सब कापैं॥
धूप देय जो जपै हमेसा। ताके तन नहिं रहै कलेसा॥

दोहा

उर प्रतीति दृढ़, सरन ह्वै, पाठ करै धरि ध्यान।
बाधा सब हर, करैं सब काम सफल हनुमान॥

बजरंग बाण पाठ की विधि / Bajrang Baan Path Vidhi in Hindi

  • बजरंग बाण का पाठ सदैव मंगलवार से ही आरंभ करना चाहिए।
  • इसका पाठ करने के लिए मंगलवार के दिन सूर्योदय से पूर्व स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • जिस स्थान पर आप पूजा करना चाहते हैं उस स्थान को अच्छे से साफ करें और बजरंगबली जी की मूर्ति स्थापित करें।
  • जैसा कि आप सभी जानते हैं गणेश जी सभी देवों में प्रथम पूज्यनीय हैं, इसलिए सर्वप्रथम गणेश जी की आराधना करें।
  • तत्पश्चात भगवान राम और माता सीता का ध्यान करें और हनुमान जी को प्रणाम करके बजरंग बाण के पाठ का संकल्प लें।
  • अब बजरंगबली जी को फूल अर्पित करें और उनके समक्ष धूप, दीप प्रज्वलित करें।
  • इसके पश्चात कुश से बना आसन बिछाएं और उस पर बैठकर बजरंग बाण का पाठ आरंभ करें।
  • बजरंग बाण पाठ सम्पूर्ण होने के पश्चात भगवान श्री राम का स्मरण और कीर्तन करें।
  • तत्पश्चात हनुमान जी को प्रसाद के रूप में चूरमा, लड्डू और अन्य मौसमी फल आदि का भोग अर्पित करें।

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर के आप बजरंग बाण पाठ हिंदी PDF डाउनलोड कर सकते हैं।


बजरंग बाण पाठ | Bajrang Baan PDF Download Link

Report a Violation
If the download link of Gujarat Manav Garima Yojana List 2022 PDF is not working or you feel any other problem with it, please Leave a Comment / Feedback. If बजरंग बाण पाठ | Bajrang Baan is a copyright, illigal or abusive material Report a Violation. We will not be providing its PDF or any source for downloading at any cost.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

हिन्दी | Hindi PDF