PDFSource

गणपती आरती | Ganpati Aarti PDF in Hindi

गणपती आरती | Ganpati Aarti Hindi PDF Download

गणपती आरती | Ganpati Aarti Hindi PDF Download for free using the direct download link given at the bottom of this article.

गणपती आरती | Ganpati Aarti PDF Details
गणपती आरती | Ganpati Aarti
PDF Name गणपती आरती | Ganpati Aarti PDF
No. of Pages 3
PDF Size 0.52 MB
Language Hindi
Categoryहिन्दी | Hindi
Source pdffile.co.in
Download LinkAvailable ✔
Downloads213
If गणपती आरती | Ganpati Aarti is a illigal, abusive or copyright material Report a Violation. We will not be providing its PDF or any source for downloading at any cost.

गणपती आरती | Ganpati Aarti Hindi

नमस्कार मित्रों, आज इस लेख के माध्यम से हम आप सभी के लिए गणपती आरती PDF / Ganpati Aarti PDF in Hindi प्रदान करने जा रहे हैं। गणपती आरती भगवान श्री गणेश जी को समर्पित है। यह अत्यंत ही चमत्कारी एवं प्रचलित आरती है। इस आरती का गायन प्रतिदिन अनेकों भक्तों द्वारा किया जाता है। माना जाता है इस आरती का नित्य-प्रतिदिन श्रद्धा से गायन करने से भगवान श्री गणेश जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

गणेश भगवान की पूजा भक्ति-भाव से करने के साथ-साथ इस आरती को गाने से गणेश जी अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएँ पूर्ण कर देते हैं। जो भक्त अपने जीवन में अत्यंत दुखी एवं निराश हैं उन्हें इस आरती का गायन अवश्य करना चाहिए। अगर आप भी भगवान श्री गणेश जी को आसानी से प्रसन्न करना चाहते हैं तो गणपती आरती को गणेश जी की पूजा के पश्चात पूर्ण श्रद्धा से गाना चाहिए।

गणपती आरती PDF / Ganpati Aarti Lyrics in Hindi PDF

॥ गणपति जी की आरती हिंदी में ॥

जय गणेश, जय गणेश,जय गणेश देवा।

माता जाकी पार्वती,पिता महादेवा॥ x2

एकदन्त दयावन्त,चार भुजाधारी।

माथे पर तिलक सोहे,मूसे की सवारी॥ x2

(माथे पर सिन्दूर सोहे,मूसे की सवारी॥)

पान चढ़े फूल चढ़े,और चढ़े मेवा।

(हार चढ़े, फूल चढ़े,और चढ़े मेवा।)

लड्डुअन का भोग लगे,सन्त करें सेवा॥ x2

जय गणेश, जय गणेश,जय गणेश देवा।

माता जाकी पार्वती,पिता महादेवा॥ x2

अँधे को आँख देत,कोढ़िन को काया।

बाँझन को पुत्र देत,निर्धन को माया॥ x2

‘सूर’ श्याम शरण आए,सफल कीजे सेवा।

माता जाकी पार्वती,पिता महादेवा॥ x2

(दीनन की लाज राखो,शम्भु सुतवारी।

कामना को पूर्ण करो,जग बलिहारी॥ x2)

जय गणेश, जय गणेश,जय गणेश देवा।

माता जाकी पार्वती,पिता महादेवा॥ x2

गणपति आरती विधि हिंदी PDF / Ganpati Aarti Vidhi PDF in Hindi

  • गणपती आरती प्रारम्भ करने से पूर्व 3 बार शंख बजाएं।
  • शंख को धीमे स्वर से उच्च स्वर की ओर बजाएं।
  • इसके बाद तेज स्वर में आरती आरम्भ करें।
  • आरती के समय एक लय में घण्टी बजाएं।
  • लय का ध्यान रखते हुए आरती गाएं।
  • आरती संपन्न होने पर जयकारा लगते हुए श्री गणेश जी से मंगलकामना करें।

गणपती आरती लिरिक्स नियम पीडीएफ / Ganpati Aarti Rules in Hindi PDF

  • गणपती आरती का गायन करते समय शब्दों का शुद्ध उच्चारण करें।
  • आरती के लिए शुद्ध कपास अथार्त रूई से बनी घी की बत्ती का प्रयोग करें।
  • घी या बत्ती उपलब्ध न होने पर कपूर से भी आरती की जा सकती है।
  • बत्तियाें की संख्या एक, पांच, नौ, ग्यारह या इक्किस रखनी चाहिए।

गणपति आरती के लाभ / Ganpati Aarti Benefits in Hindi

  • भगवान गणेश जी की पूजा के पश्चात गणपती आरती करने से गणेश जी की कृपा प्राप्त होती है।
  • भगवान गणपती जी की भक्ति-भाव से आरती करने से ज्ञान, यश एवं धन, की प्राप्ति होती है।
  • यदि आपको अपने जीवन में मानसिक समस्या से ग्रसित हैं तो इस आरती का गायन करने से आपको विशेष लाभ मिलेगा।
  • यदि आप सपने जीवन में सुख-समृद्धि पाना चाहते हैं तो गणपती आरती का गायन श्रद्धापूर्वक प्रतिदिन करें।
  • इस दिव्य आरती का नियमित रूप से गायन करने से भगवान गणेश जी अपने भक्तों को मनचाहा वरदान प्रदान करते हैं।

गणपती आरती PDF Download करने के लिए नीचे दिये गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करें।


गणपती आरती | Ganpati Aarti PDF Download Link

Report a Violation
If the download link of Gujarat Manav Garima Yojana List 2022 PDF is not working or you feel any other problem with it, please Leave a Comment / Feedback. If गणपती आरती | Ganpati Aarti is a copyright, illigal or abusive material Report a Violation. We will not be providing its PDF or any source for downloading at any cost.

RELATED PDF FILES

Leave a Reply

Your email address will not be published.

हिन्दी | Hindi PDF