PDFSource

ओणम मनाने का तरीका | How to Celebrate Onam PDF in Hindi

ओणम मनाने का तरीका | How to Celebrate Onam Hindi PDF Download

ओणम मनाने का तरीका | How to Celebrate Onam Hindi PDF Download for free using the direct download link given at the bottom of this article.

ओणम मनाने का तरीका | How to Celebrate Onam PDF Details
ओणम मनाने का तरीका | How to Celebrate Onam
PDF Name ओणम मनाने का तरीका | How to Celebrate Onam PDF
No. of Pages 3
PDF Size 0.34 MB
Language Hindi
Categoryहिन्दी | Hindi
Source pdffile.co.in
Download LinkAvailable ✔
Downloads133
If ओणम मनाने का तरीका | How to Celebrate Onam is a illigal, abusive or copyright material Report a Violation. We will not be providing its PDF or any source for downloading at any cost.

ओणम मनाने का तरीका | How to Celebrate Onam Hindi

नमस्कार मित्रों, आज इस लेख के माध्यम से हम आप सभी के लिए ओणम मनाने का तरीका / How to Celebrate Onam PDF in Hindi प्रदान करने जा रहे हैं। जैसा कि आप सभी जानते ही होंगे कि ओणम भारत के प्रचलित एवं मुख्य त्योहारों में से एक है। यह त्योहार हर वर्ष बड़े ही धूम-धाम एवं प्रसन्नता के साथ मनाया जाता है।

हर वर्ष अगस्त और सितंबर महीने में ओणम दक्षिण भारत के कई राज्यों में मनाया जाता है। इसीलिए हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी यह त्योहार बड़े ही हर्षोल्लाष के साथ मनाया जाएगा। इस वर्ष यह त्योहार 8 सितम्बर को ज़ोरों-शोरों से मनाया जाएगा।

ओणम को गणेश चतुर्थी के पर्व की तरह ही लगातार 10 दिनों तक अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। अगर आप भी इस पर्व को बड़े ही धूम-धाम से मनाना चाहते हैं तो हमने आपकी सुविधा के लिए इस लेख में ओणम पर्व की कथा और पूजा विधि विस्तार से प्रदान की हैं, इसे आप पीडीएफ़ प्रारूप में डाउनलोड करके देख सकते हैं।

ओणम मनाने का तरीका PDF / How to Celebrate Onam in Hindi PDF

  • ओणम त्योहार की मुख्य धूम कोच्ची के थ्रिक्कारा मंदिर में रहती है। इस मंदिर में ओणम के पर्व पर विशेष आयोजन होता है, जिसे देखने देश विदेश से वहां लोग पहुँचते है।
  • इस मंदिर में पूरे दस दिन एक भव्य आयोजन होता है, नाच गाना, पूजा आरती, मेला, शोपिंग यहाँ की विशेषताएं होती हैं। इस जगह पर तरह-तरह की प्रतियोगिताएं भी होती है, जिसमें लोग बढ़-चढ़ कर भाग लेते हैं।
  • ओणम के दस दिन के त्योहार में पहले दिन अन्थं होता है, जिस दिन से ओणम की तैयारियां चारों ओर शुरू हो जाती है।
  • ओणम के लिए हर घर में साफ-सफाई प्रारम्भ हो जाती है, बाजार भी मुख्य रूप से सज जाते है। चारों तरफ त्योहार का माहौल बन जाता है।
  • पूक्कालम फूलों का कालीन विशेष रूप से ओणम में तैयार किया जाता है। इसे कई तरह के फूलों से तैयार किया जाता है। अन्थं से थिरुवोनम दिन तक इसे बनाया जाता है। ओणम के दौरान पूक्कालम बनाने की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती है।
  • बाजार में किसानों के लिए विशेष सेल लगाई जाती है, इसके साथ ही कपड़ो, गहनों के भी मार्किट लगाये जाते है।
  • नाव की रेस जिसे वल्लाम्काली कहते है, उसकी तैयारी जोरों शोरों से होती है। इस रेस का आयोजन ओणम के बाद होता है। इस नाव की रेस का आयोजन भारत के सिर्फ इस हिस्से में होता है, जो पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। ओणम त्योहार के समय छुट्टी भी होती है, जिससे लोग अपने-अपने घरों, अपने लोगों के साथ इस त्योहार को मनाने के लिए जाते है।
  • आठवें दिन, जिसे पूरादम कहते है, महाबली एवं वामन की प्रतिमा को साफ़ करके, अच्छे से सजाकर घर एवं मंदिर में प्रतिष्ठित किया जाता है।
  • आखिरी दसवें थिरुवोनम के दिन चावल के घोल से घर के बाहर सजाया जाता है, जल्दी लोग नहाधोकर तैयार हो जाते है। घर को अच्छे से लाइट के द्वारा सजाया जाता है।
  • ओणम त्योहार में नए कपड़े खरीदने एवं उसे पहनने का विशेष महत्व होता है। इसे ओनाक्कोदी कहते है।
  • जैसे महाबली दानवीर थे, इसलिए इस त्यौहार में दान का विशेष महत्व होता है। लोग तरह तरह की वस्तुएं गरीबों एवं दानवीरों को दान करते है।
  • ओणम के आखिरी दिन बनाये जाये वाले पकवानों को ओणम सद्या कहते है। इसमें 26 तरह के पकवान बनाये जाती है, जिसे केले के पत्ते पर परोसा जाता है।
  • ओणम के दौरान केरल के लोक नृत्य को भी वहां देखा जा सकता है, इसका आयोजन भी वहां मुख्य होता है। थिरुवातिराकाली, कुम्मात्तिकाली, कत्थककली, पुलिकाली आदि का विशेष आयोजन होता है।
  • वैसे तो ओणम का त्योहार दसवें दिन ख़त्म हो जाता है, लेकिन कुछ लोग इसे आगे दो दिन और मनाते है। जिसे तीसरा एवं चौथा ओणम कहते है।
  • इस दौरान वामन एवं महाबली की प्रतिमा को पवित्र नदी में विसर्जित किया जाता है। पूक्कालम को भी इस दिन हटाकर, साफ कर देते हैं।

ओणम मनाने का तरीका PDF Download करने के लिए नीचे दिये गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करें।


ओणम मनाने का तरीका | How to Celebrate Onam PDF Download Link

Report a Violation
If the download link of Gujarat Manav Garima Yojana List 2022 PDF is not working or you feel any other problem with it, please Leave a Comment / Feedback. If ओणम मनाने का तरीका | How to Celebrate Onam is a copyright, illigal or abusive material Report a Violation. We will not be providing its PDF or any source for downloading at any cost.

RELATED PDF FILES

Leave a Reply

Your email address will not be published.

हिन्दी | Hindi PDF