PDFSource

नमो नमो दुर्गे सुख करनी PDF | Namo Namo Durge Sukh Karni Lyrics PDF in Hindi

नमो नमो दुर्गे सुख करनी PDF | Namo Namo Durge Sukh Karni Lyrics Hindi PDF Download

नमो नमो दुर्गे सुख करनी PDF | Namo Namo Durge Sukh Karni Lyrics Hindi PDF Download for free using the direct download link given at the bottom of this article.

नमो नमो दुर्गे सुख करनी PDF | Namo Namo Durge Sukh Karni Lyrics PDF Details
नमो नमो दुर्गे सुख करनी PDF | Namo Namo Durge Sukh Karni Lyrics
PDF Name नमो नमो दुर्गे सुख करनी PDF | Namo Namo Durge Sukh Karni Lyrics PDF
No. of Pages 6
PDF Size 0.16 MB
Language Hindi
Categoryहिन्दी | Hindi
Download LinkAvailable ✔
Downloads231
If नमो नमो दुर्गे सुख करनी PDF | Namo Namo Durge Sukh Karni Lyrics is a illigal, abusive or copyright material Report a Violation. We will not be providing its PDF or any source for downloading at any cost.

नमो नमो दुर्गे सुख करनी PDF | Namo Namo Durge Sukh Karni Lyrics Hindi

प्रिय पाठक, हमारे इस लेख के माध्यम से आप नमो नमो दुर्गे सुख करनी PDF / Namo Namo Durge Sukh Karni Lyrics in Hindi PDF प्रारूप में प्राप्त कर सकते हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार प्रत्येक मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी को दुर्गा अष्टमी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मां दुर्गा की पूजा की जाती है और मंत्रों का जाप किया जाता है।

इस दुर्गा अष्टमी के दिन माँ दुर्गा की पूजा करने से स्वास्थ्य के साथ-साथ धन और समृद्धि की प्राप्ति होती है। दुर्गा अष्टमी के दिन दुर्गा चालीसा का पाठ करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है, साथ ही सभी कष्ट दूर होते हैं। दुर्गा चालीसा के बिना माँ दुर्गा की पूजा अधूरी मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि नवरात्रि में श्री दुर्गा चालीसा का पाठ करने से सभी प्रकार के शत्रुओं से मुक्ति मिलती है और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है तथा हर प्रकार की मनोकामना पूर्ण होती है।

शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि या अन्य शुभ अवसरों पर माँ दुर्गा की स्तुति में दुर्गा चालीसा का पाठ करना बहुत शुभ माना जाता है। आप चाहें तो प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ भी कर सकते हैं। दुर्गा चालीसा का पाठ करने से माँ दुर्गा प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। यदि आप माँ दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो नमो नमो दुर्गे सुख करनी PDF प्रारूप में प्राप्त करके पाठ अवश्य करें।

नमो नमो दुर्गे सुख करनी PDF / Namo Namo Durge Sukh Karni Lyrics PDF in Hindi

नमो नमो दुर्गे सुख करनी,
नमो नमो अम्बे दुःख हरनी।
निरंकार है ज्योति तुम्हारी,
तिहूँ लोक फैली उजियारी।

शशि ललाट मुख महाविशाला,
नेत्र लाल भृकुटि विकराला।
रूप मातु को अधिक सुहावे,
दरश करत जन अति सुख पावे।

तुम संसार शक्ति लै कीना,
पालन हेतु अन्न धन दीना।
अन्नपूर्णा हुई जग पाला,
तुम ही आदि सुन्दरी बाला।

प्रलयकाल सब नाशन हारी,
तुम गौरी शिवशंकर प्यारी।
शिव योगी तुम्हरे गुण गावें,
ब्रह्मा विष्णु तुम्हें नित ध्यावें।

रूप सरस्वती को तुम धारा,
दे सुबुद्धि ऋषि मुनिन उबारा।
धरयो रूप नरसिंह को अम्बा,
परगट भई फाड़कर खम्बा।

रक्षा करि प्रह्लाद बचायो,
हिरण्याक्ष को स्वर्ग पठायो।
लक्ष्मी रूप धरो जग माहीं,
श्री नारायण अंग समाहीं।

क्षीरसिन्धु में करत विलासा,
दयासिन्धु दीजै मन आसा।
हिंगलाज में तुम्हीं भवानी,
महिमा अमित न जात बखानी।

मातंगी अरु धूमावति माता,
भुवनेश्वरी बगला सुख दाता।
श्री भैरव तारा जग तारिणी,
छिन्न भाल भव दुःख निवारिणी।

केहरि वाहन सोह भवानी,
लांगुर वीर चलत अगवानी।
कर में खप्पर खड्ग विराजै,
जाको देख काल डर भाजै।

सोहै अस्त्र और त्रिशूला,
जाते उठत शत्रु हिय शूला।
नगरकोट में तुम्हीं विराजत,
तिहुँलोक में डंका बाजत।

शुम्भ निशुम्भ दानव तुम मारे,
रक्तबीज शंखन संहारे।
महिषासुर नृप अति अभिमानी,
जेहि अघ भार मही अकुलानी।

रूप कराल कालिका धारा,
सेन सहित तुम तिहि संहारा ।
परी गाढ़ सन्तन पर जब जब,
भई सहाय मातु तुम तब तब ।

अमरपुरी अरु बासव लोका,
तब महिमा सब रहें अशोका।
ज्वाला में है ज्योति तुम्हारी,
तुम्हें सदा पूजें नरनारी।

प्रेम भक्ति से जो यश गावें,
दुःख दारिद्र निकट नहिं आवें।
ध्यावे तुम्हें जो नर मन लाई,
जन्ममरण ताकौ छुटि जाई।

जोगी सुर मुनि कहत पुकारी,
योग न हो बिन शक्ति तुम्हारी।
शंकर आचारज तप कीनो,
काम अरु क्रोध जीति सब लीनो।

निशिदिन ध्यान धरो शंकर को,
काहु काल नहिं सुमिरो तुमको।
शक्ति रूप का मरम न पायो,
शक्ति गई तब मन पछितायो।

शरणागत हुई कीर्ति बखानी,
जय जय जय जगदम्ब भवानी।
भई प्रसन्न आदि जगदम्बा,
दई शक्ति नहिं कीन विलम्बा।

मोको मातु कष्ट अति घेरो,
तुम बिन कौन हरै दुःख मेरो।
आशा तृष्णा निपट सतावें,
मोह मदादिक सब बिनशावें।

शत्रु नाश कीजै महारानी,
सुमिरौं इकचित तुम्हें भवानी।
करो कृपा हे मातु दयाला,
ऋद्धिसिद्धि दै करहु निहाला।

जब लगि जिऊँ दया फल पाऊँ,
तुम्हरो यश मैं सदा सुनाऊँ।
श्री दुर्गा चालीसा जो कोई गावै,
सब सुख भोग परमपद पावै।

देवीदास शरण निज जानी,
कहु कृपा जगदम्ब भवानी।

।। दोहा ।।

शरणागत रक्षा करे,
भक्त रहे नि:शंक,
मैं आया तेरी शरण में,
मातु लिजिये अंक।

।। इति श्री दुर्गा चालीसा ।।

नमो नमो दुर्गे सुख करनी PDF – श्री दुर्गा चालीसा पाठ के लाभ

हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार श्री दुर्गा चालीसा का पाठ करने से आध्यात्मिक और भावनात्मक सुख की प्राप्ति होती है। कहते हैं श्री दुर्गा चालीसा का पाठ करने से मन शांत रहता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

श्री दुर्गा चालीसा का पाठ करने से शत्रुओं को परास्त करने की शक्ति प्राप्त होती है और सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। इसका प्रतिदिन पाठ करने से मानसिक शक्ति भी विकसित होने लगती है।

नीचे दिये गए लिंक पर क्लिक करके आप नमो नमो दुर्गे सुख करनी PDF / Namo Namo Durge Sukh Karni Lyrics in Hindi PDF को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।


नमो नमो दुर्गे सुख करनी PDF | Namo Namo Durge Sukh Karni Lyrics PDF Download Link

Report a Violation
If the download link of Gujarat Manav Garima Yojana List 2022 PDF is not working or you feel any other problem with it, please Leave a Comment / Feedback. If नमो नमो दुर्गे सुख करनी PDF | Namo Namo Durge Sukh Karni Lyrics is a copyright, illigal or abusive material Report a Violation. We will not be providing its PDF or any source for downloading at any cost.

RELATED PDF FILES

Leave a Reply

Your email address will not be published.

हिन्दी | Hindi PDF