PDFSource

नवरात्रि आरती PDF | Navratri Aarti PDF in Hindi

नवरात्रि आरती PDF | Navratri Aarti Hindi PDF Download

नवरात्रि आरती PDF | Navratri Aarti Hindi PDF Download for free using the direct download link given at the bottom of this article.

नवरात्रि आरती PDF | Navratri Aarti PDF Details
नवरात्रि आरती PDF | Navratri Aarti
PDF Name नवरात्रि आरती PDF | Navratri Aarti PDF
No. of Pages 6
PDF Size 0.35 MB
Language Hindi
Categoryहिन्दी | Hindi
Source pdffile.co.in
Download LinkAvailable ✔
Downloads965
If नवरात्रि आरती PDF | Navratri Aarti is a illigal, abusive or copyright material Report a Violation. We will not be providing its PDF or any source for downloading at any cost.

नवरात्रि आरती PDF | Navratri Aarti Hindi

नमस्कार मित्रों, आज इस लेख के माध्यम से हम आप सभी के लिए नवरात्रि आरती PDF / Navratri Aarti PDF in Hindi प्रदान करने जा रहे हैं। जैसा कि आप सभी जानते होंगे कि सनातन हिन्दू धर्म में नवरात्रि का पर्व अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। यह त्यौहार नौ दिनों तक बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। नवरात्रि के पर्व में माता दुर्गा के नौ रूपों का बड़े ही विधि-विधान से पूजन किया जाता है।

हर दिन माता के भक्त माता की भक्तिपूर्वक पूजा करने के पश्चात माँ दुर्गा की आरती करते हैं। कहा जाता है कि आरती के बिना पूजा सम्पूर्ण नहीं होती। इसीलिए यदि आप भी नवरात्रि के पर्व में माँ दुर्गा को प्रसन्न करके आशीर्वाद ग्रहण करना चाहते हैं तो माता की भक्ति-भाव से पूजा करने के पश्चात नवरात्रि आरती अवश्य गाएँ।

नवरात्रि आरती PDF / Navratri Aarti PDF

जय अम्बे गौरी,मैया जय श्यामा गौरी।
तुमको निशिदिन ध्यावत,हरि ब्रह्मा शिवरी॥
जय अम्बे गौरी

माँग सिन्दूर विराजत,टीको मृगमद को।
उज्जवल से दो‌उ नैना,चन्द्रवदन नीको॥
जय अम्बे गौरी

कनक समान कलेवर,रक्ताम्बर राजै।
रक्तपुष्प गल माला,कण्ठन पर साजै॥
जय अम्बे गौरी

केहरि वाहन राजत,खड्ग खप्परधारी।
सुर-नर-मुनि-जन सेवत,तिनके दुखहारी॥
जय अम्बे गौरी

कानन कुण्डल शोभित,नासाग्रे मोती।
कोटिक चन्द्र दिवाकर,सम राजत ज्योति॥
जय अम्बे गौरी

शुम्भ-निशुम्भ बिदारे,महिषासुर घाती।
धूम्र विलोचन नैना,निशिदिन मदमाती॥
जय अम्बे गौरी

चण्ड-मुण्ड संहारे,शोणित बीज हरे।
मधु-कैटभ दो‌उ मारे,सुर भयहीन करे॥
जय अम्बे गौरी

ब्रहमाणी रुद्राणीतुम कमला रानी।
आगम-निगम-बखानी,तुम शिव पटरानी॥
जय अम्बे गौरी

चौंसठ योगिनी मंगल गावत,नृत्य करत भैरूँ।
बाजत ताल मृदंगा,अरु बाजत डमरु॥
जय अम्बे गौरी

तुम ही जग की माता,तुम ही हो भरता।
भक्‍तन की दु:ख हरता,सुख सम्पत्ति करता॥
जय अम्बे गौरी

भुजा चार अति शोभित,वर-मुद्रा धारी।
मनवान्छित फल पावत,सेवत नर-नारी॥
जय अम्बे गौरी

कन्चन थाल विराजत,अगर कपूर बाती।
श्रीमालकेतु में राजत,कोटि रतन ज्योति॥
जय अम्बे गौरी

श्री अम्बेजी की आरती,जो को‌ई नर गावै।
कहत शिवानन्द स्वामी,सुख सम्पत्ति पावै॥
जय अम्बे गौरी

नीचे दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करके आप नवरात्रि आरती PDF डाउनलोड कर सकते हैं।


नवरात्रि आरती PDF | Navratri Aarti PDF Download Link

Report a Violation
If the download link of Gujarat Manav Garima Yojana List 2022 PDF is not working or you feel any other problem with it, please Leave a Comment / Feedback. If नवरात्रि आरती PDF | Navratri Aarti is a copyright, illigal or abusive material Report a Violation. We will not be providing its PDF or any source for downloading at any cost.

RELATED PDF FILES

Leave a Reply

Your email address will not be published.

हिन्दी | Hindi PDF