PDFSource

ओणम कथा | Onam Katha PDF in Hindi

ओणम कथा | Onam Katha Hindi PDF Download

ओणम कथा | Onam Katha Hindi PDF Download for free using the direct download link given at the bottom of this article.

ओणम कथा | Onam Katha PDF Details
ओणम कथा | Onam Katha
PDF Name ओणम कथा | Onam Katha PDF
No. of Pages 4
PDF Size 0.43 MB
Language Hindi
Categoryहिन्दी | Hindi
Source pdffile.co.in
Download LinkAvailable ✔
Downloads143
If ओणम कथा | Onam Katha is a illigal, abusive or copyright material Report a Violation. We will not be providing its PDF or any source for downloading at any cost.

ओणम कथा | Onam Katha Hindi

नमस्कार मित्रों, आज इस लेख के माध्यम से हम आप सभी के लिए ओणम कथा PDF / Onam Katha PDF in Hindi प्रदान करने जा रहे हैं। ओणम एक अत्यंत ही प्रचलित एवं महत्वपूर्ण मलयाली त्योहार है। ओणम त्योहार को मुख्य रूप से केरल और तमिलनाडु जैसे राज्य में विशेषतः किसानों द्वारा मनाया जाता है।

किसानों के साथ-साथ इस त्योहार को और भी लोग बड़े धूम-धाम एवं हर्षोल्लाष के साथ मनाते हैं। अगर आप भी ओणम त्योहार को मनाना चाहते हैं तो हमने इस लेख में ओणम कथा पीडीएफ़ प्रारूप में आपके लिए प्रदान की है। जिसे पढ़कर आप इस त्योहार के बारे में विभिन्न जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

ओणम कथा PDF / Onam Katha in Hindi PDF

महाबली, पहलाद के पोते थे। पहलाद जो असुर हिरनकश्यप के बेटे थे, लेकिन फिर भी वे विष्णु के भक्त थे। अपने दादा की तरह महाबली भी बचपन से ही विष्णु भक्त थे। समय के साथ महाबली बड़े होते गए और उनका साम्राज्य विशाल होते चला गया। वे एक बहुत अच्छे, पराक्रमी, न्यायप्रिय, दानी, प्रजा का भला सोचने वाले रजा थे। महाबली असुर होने के बाद भी धरती एवं स्वर्ग पर राज्य किया करते थे।

धरती पर उनकी प्रजा उनसे अत्याधिक प्रसन्न रहती थी, वे अपने राजा को भगवान् के बराबर दर्जा दिया करते थे। इसके साथ ही महाबली में घमंड भी कहीं न कहीं आने लगा था। ब्रह्मांड में बढ़ती असुरी शक्ति को देख बाकि देवी देवता घबरा गए, उन्होंने इसके लिए विष्णु जी की मदद मांगी। विष्णु जी इसके लिए मान जाते है। हिरनकश्यप और पहलाद की पूरी कहानी को यहाँ पढ़ें।

विष्णु जी महाबली को सबक सिखाने के लिए, सभी देवी देवताओं की मदद के लिए माता अदिति के बेटे के रूप में ‘वामन’ बन कर जन्म लेते है। ये विष्णु जी का पांचवां अवतार होते है। एक बार महाबली इंद्र से अपने सबसे ताकतवर शस्त्र को बचाने के लिए, नर्मदा नदी के किनारे अश्व्मेव यज्ञ करते है। इस यज्ञ की सफलता के बाद तीनों लोकों में असुर शक्ति और अधिक ताकतवर हो जाती।

महाबली बोलते है, इस यज्ञ के दौरान उनसे जो कोई जो कुछ मांगेगा उसे दे दिया जायेगा। इस बात को सुन वामन इस यज्ञ शाला में आते है। ब्राह्मण के बेटे होने के कारण महाबली उन्हें पूरे सम्मान के साथ अंदर लाता है। महाबली वामन से बोलता है कि वो उनकी किस प्रकार सेवा कर सकता है, उन्हें उपहार में क्या दे सकता है।

वामन मुस्कराते हुए कहते है, मुझे ज्यादा कुछ नहीं चाहिए, बस मुझे तो 3 डग जमीन दे दो। ये बात सुन महाबली के गुरु समझ जाते है कि ये कोई साधारण बालक नहीं है, वे महाबली को उनकी इच्छा पूरी न करने को कहते है। लेकिन महाबली एक अच्छे राजा थे, वे अपने वचनों के पक्के थे, उन्होंने वामन को हाँ कर दिया। महाबली वामन को अपनी इच्छा अनुसार भूमि लेने के लिए बोलते है।

ये बात सुन वामन अपने विशाल रूप में आ जाते है। उनके पहले कदम में सारी धरती समां जाती है, उनके दुसरे कदम में स्वर्गलोक आ जाता है। अब उनके तीसरे कदम के लिए राजा के पास कुछ नहीं होता है, तो अपने वचन को पूरा करने के लिए, राजा अपना सर वामन के पैर के नीचे रख देते है।

ऐसा करते ही, राजा धरती में पाताललोक में समां जाते है। पाताललोक में जाने से पहले महाबली से एक इच्छा पूछी जाती है। महाबली विष्णु जी से मांगते है कि हर साल धरती में ओणम का त्यौहार उनकी याद में मनाया जाए, और उन्हें इस दिन धरती में आने की अनुमति दी जाये, ताकि वे यहाँ आकर अपनी प्रजा से मिलकर, उनके सुख दुःख को जान सकें।

ओणम की कहानी PDF / Onam Ki Kahani PDF in Hindi – शुभ मुहूर्त 2022

इस साल पंचांग के अनुसार थिरुवोणम् 07 सितंबर 2022 को शाम के समय 04:05 बजे से प्रारंभ होकर 08 सितंबर 2022 को दोपहर 01:40 बजे तक रहेगा। ओणम का पावन उत्सव केवल थिरुवोणम् नक्षत्र में मनाते हैं, इसलिए यह इस साल 08 सितंबर 2022 को मनाया जाएगा।

इस साल ओणम पर सुकर्मा व रवि जैसे शुभ योग बन रहे हैं। यह माना जाता है कि इसमें विधि-विधान से पूजा करने पर व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

ओणम कथा PDF डाउनलोड करने के लिए नीचे दिये गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करें।


ओणम कथा | Onam Katha PDF Download Link

Report a Violation
If the download link of Gujarat Manav Garima Yojana List 2022 PDF is not working or you feel any other problem with it, please Leave a Comment / Feedback. If ओणम कथा | Onam Katha is a copyright, illigal or abusive material Report a Violation. We will not be providing its PDF or any source for downloading at any cost.

RELATED PDF FILES

Leave a Reply

Your email address will not be published.

हिन्दी | Hindi PDF