PDFSource

रमा एकादशी व्रत पूजा विधि | Rama Ekadashi Puja Vidhi PDF in Hindi

रमा एकादशी व्रत पूजा विधि | Rama Ekadashi Puja Vidhi Hindi PDF Download

रमा एकादशी व्रत पूजा विधि | Rama Ekadashi Puja Vidhi Hindi PDF Download for free using the direct download link given at the bottom of this article.

रमा एकादशी व्रत पूजा विधि | Rama Ekadashi Puja Vidhi PDF Details
रमा एकादशी व्रत पूजा विधि | Rama Ekadashi Puja Vidhi
PDF Name रमा एकादशी व्रत पूजा विधि | Rama Ekadashi Puja Vidhi PDF
No. of Pages 4
PDF Size 0.77 MB
Language Hindi
Categoryहिन्दी | Hindi
Source pdffile.co.in
Download LinkAvailable ✔
Downloads225
If रमा एकादशी व्रत पूजा विधि | Rama Ekadashi Puja Vidhi is a illigal, abusive or copyright material Report a Violation. We will not be providing its PDF or any source for downloading at any cost.

रमा एकादशी व्रत पूजा विधि | Rama Ekadashi Puja Vidhi Hindi

नमस्कार मित्रों, आज इस लेख के माध्यम से हम आप सभी के लिए रमा एकादशी व्रत पूजा विधि PDF / Rama Ekadashi Vrat Pooja Vidhi PDF प्रदान करने जा रहे हैं । रमा एकादशी का व्रत प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को बड़े ही भक्ति-भाव से किया जाता है। सभी एकादशी की तरह यह व्रत भी भगवान श्री हरी विष्णु जी को समर्पित होता है।

रमा एकादशी के व्रत में भगवान विष्णु के साथ-साथ माता लक्ष्मी जी की भी पूजा-अर्चना की जाती है। हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकादशी का व्रत करने से मनुष्य को जीवन का सुख भोगने के पश्चात अंत समय में मोक्ष की प्राप्ति होती है। रमा एकादशी का व्रत श्रद्धापूर्वक करने से मनुष्य के सभी पापों का नाश होता है। जैसा कि आप जानते होंगे कि किसी भी प्रकार के व्रत आदि में पूजा-विधि का अत्यंत महत्व होता है।

क्योंकि सम्पूर्ण पूजा-विधि का पालन करते हुए ही पूजा एवं व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होता है। इसी प्रकार रमा एकादशी के व्रत में भी पूजा-विधि का पालन करना अत्यंत आवश्यक है। यदि आप भगवान विष्णु एवं माता लक्ष्मी जी की कृपा एवं आशीर्वाद अपने जीवन में प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख के माध्यम से रमा एकादशी व्रत पूजा विधि PDF प्रारूप में प्राप्त करके भगवान विष्णु एवं माता लक्ष्मी जी की पूजा पूर्ण विधि-विधान से आसानी से कर सकते हैं।

रमा एकादशी व्रत की विधि PDF / Rama Ekadashi Vrat Vidhi PDF in Hindi – Overview

  • इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं।
  • इसके बाद घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
  • भगवान विष्णु का गंगा जल से अभिषेक करें।
  • भगवान विष्णु को पुष्प और तुलसी दल अर्पित करें।
  • अगर संभव हो तो इस दिन श्रद्धापूर्वक व्रत भी रखें।
  • इसके बाद भगवान की श्रद्धा-भाव से आरती करें।
  • तत्पश्चात भगवान को भोग लगाएं।
  • इस बात का विशेष ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है।
  • भगवान विष्णु के भोग में तुलसी को अवश्य शामिल करें।
  • इस पावन दिन पर भगवान विष्णु के साथ ही माता लक्ष्मी का पूजन भी भक्ति-भाव से अवश्य करें।
  • इस दिन भगवान का अधिक से अधिक ध्यान करें।

रमा एकादशी आरती PDF / Rama Ekadashi Aarti in Hindi PDF

ॐ जय एकादशी, जय एकादशी, जय एकादशी माता ।

विष्णु पूजा व्रत को धारण कर, शक्ति मुक्ति पाता ।। ॐ।।

तेरे नाम गिनाऊं देवी, भक्ति प्रदान करनी ।

गण गौरव की देनी माता, शास्त्रों में वरनी ।।ॐ।।

मार्गशीर्ष के कृष्णपक्ष की उत्पन्ना, विश्वतारनी जन्मी।

शुक्ल पक्ष में हुई मोक्षदा, मुक्तिदाता बन आई।। ॐ।।

पौष के कृष्णपक्ष की, सफला नामक है,

शुक्लपक्ष में होय पुत्रदा, आनन्द अधिक रहै ।। ॐ ।।

नाम षटतिला माघ मास में, कृष्णपक्ष आवै।

शुक्लपक्ष में जया, कहावै, विजय सदा पावै ।। ॐ ।।

विजया फागुन कृष्णपक्ष में शुक्ला आमलकी,

पापमोचनी कृष्ण पक्ष में, चैत्र महाबलि की ।। ॐ ।।

चैत्र शुक्ल में नाम कामदा, धन देने वाली,

नाम बरुथिनी कृष्णपक्ष में, वैसाख माह वाली ।। ॐ ।।

शुक्ल पक्ष में होय मोहिनी अपरा ज्येष्ठ कृष्णपक्षी,

नाम निर्जला सब सुख करनी, शुक्लपक्ष रखी।। ॐ ।।

योगिनी नाम आषाढ में जानों, कृष्णपक्ष करनी।

देवशयनी नाम कहायो, शुक्लपक्ष धरनी ।। ॐ ।।

कामिका श्रावण मास में आवै, कृष्णपक्ष कहिए।

श्रावण शुक्ला होय पवित्रा आनन्द से रहिए।। ॐ ।।

अजा भाद्रपद कृष्णपक्ष की, परिवर्तिनी शुक्ला।

इन्द्रा आश्चिन कृष्णपक्ष में, व्रत से भवसागर निकला।। ॐ ।।

पापांकुशा है शुक्ल पक्ष में, आप हरनहारी।

रमा मास कार्तिक में आवै, सुखदायक भारी ।। ॐ ।।

देवोत्थानी शुक्लपक्ष की, दुखनाशक मैया।

पावन मास में करूं विनती पार करो नैया ।। ॐ ।।

परमा कृष्णपक्ष में होती, जन मंगल करनी।।

शुक्ल मास में होय पद्मिनी दुख दारिद्र हरनी ।। ॐ ।।

जो कोई आरती एकादशी की, भक्ति सहित गावै।

जन गुरदिता स्वर्ग का वासा, निश्चय वह पावै।। ॐ ।।

नीचे दिये गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करके आप रमा एकादशी व्रत पूजा विधि PDF Download कर सकते हैं।


रमा एकादशी व्रत पूजा विधि | Rama Ekadashi Puja Vidhi PDF Download Link

Report a Violation
If the download link of Gujarat Manav Garima Yojana List 2022 PDF is not working or you feel any other problem with it, please Leave a Comment / Feedback. If रमा एकादशी व्रत पूजा विधि | Rama Ekadashi Puja Vidhi is a copyright, illigal or abusive material Report a Violation. We will not be providing its PDF or any source for downloading at any cost.

RELATED PDF FILES

Leave a Reply

Your email address will not be published.

हिन्दी | Hindi PDF