PDFSource

नवरात्रि सम्पूर्ण पूजन विधि | Navratri Puja Vidhi PDF in Hindi

नवरात्रि सम्पूर्ण पूजन विधि | Navratri Puja Vidhi Hindi PDF Download

नवरात्रि सम्पूर्ण पूजन विधि | Navratri Puja Vidhi Hindi PDF Download for free using the direct download link given at the bottom of this article.

नवरात्रि सम्पूर्ण पूजन विधि | Navratri Puja Vidhi PDF Details
नवरात्रि सम्पूर्ण पूजन विधि | Navratri Puja Vidhi
PDF Name नवरात्रि सम्पूर्ण पूजन विधि | Navratri Puja Vidhi PDF
No. of Pages 4
PDF Size 0.85 MB
Language Hindi
CategoryEnglish
Source pdffile.co.in
Download LinkAvailable ✔
Downloads17
If नवरात्रि सम्पूर्ण पूजन विधि | Navratri Puja Vidhi is a illigal, abusive or copyright material Report a Violation. We will not be providing its PDF or any source for downloading at any cost.

नवरात्रि सम्पूर्ण पूजन विधि | Navratri Puja Vidhi Hindi

नमस्कार मित्रों, आज इस लेख के माध्यम से हम आप सभी के लिए नवरात्रि सम्पूर्ण पूजन विधि PDF / Navratri Puja Vidhi PDF in Hindi प्रदान करने जा रहे हैं। जैसा कि आप सभी जानते होंगे कि नवरात्रि के नौ दिनों का बहुत अधिक महत्व माना जाता है। यह नौ दिनों का महोत्सव पूरी दुनिया में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इन नौ दिनों में देवी माँ स्वयं भक्तों के घर में निवास करती हैं।

माँ के आगमन से प्रकृति भी प्रसन्न दिखाई देती है। इस पर्व के अंतर्गत माता के भक्त माँ की कृपा प्राप्त करने के लिए माँ की पूजा एवं व्रत करते हैं। इसीलिए इस लेख में दी गई सम्पूर्ण नवरात्रि पूजा विधि माँ दुर्गा के भक्तों के लिए अत्यंत ही लाभदायक सिद्ध होगी। इस नवरात्रि पूजा विधि के माध्यम से भक्तगण नवरात्रि के पर्व में माँ दुर्गा का पूजन पूर्ण विधि-विधान से कर सकते हैं।

जैसा कि आप सभी जानते होंगे कि किसी भी प्रकार कि पूजा करते समय उसकी पूर्ण विधि एवं शुद्धता का ध्यान अवश्य रखना चाहिए अन्यथा उस पूजा का पूर्ण लाभ प्राप्त नहीं होता है। इसीलिए इस लेख के माध्यम से आप आसानी से नवरात्रि सम्पूर्ण पूजन विधि पीडीएफ़ प्रारूप में प्राप्त करके माँ की पूजा विधि-विधान से करके माँ का कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

नवरात्रि सम्पूर्ण पूजन विधि PDF / Navratri Puja Vidhi PDF in Hindi

नवरात्रि के पहले दिन की पूजा कैसे करें?

  • इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें।
  • इसके बाद घर के मंदिर की साफ सफाई कर लें। फिर साफ सुथरी चौकी बिछाएं।
  • उस पर गंगाजल का छिड़काव कर उसे शुद्ध कर लें।
  • चौकी के पास एक बर्तन रखें जिसमें मिट्टी फैलाकर ज्वार बो दें।
  • अब चौकी के पास मां दुर्गा की मूर्ति की स्थापना करें और दुर्गा जी को तिलक लगाएं।
  • नारियल पर भी तिलक लगाएं। फूलों की माला मां दुर्गा को चढ़ाएं।
  • फिर कलश स्थापना की तैयारी करें जिसके लिए सबसे पहले स्वास्तिक बना लें।
  • कलश में जल, अक्षत, सुपारी, रोली और सिक्के डालें और फिर एक लाल रंग की चुनरी उस पर लपेट दें।

चैत्र नवरात्रि 2022 के कार्यक्रम

  • 02 अप्रैल को – माँ शैलपुत्री की पूजा व घट स्थापना
  • 03 अप्रैल को – माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा
  • 04 अप्रैल को – माँ चंद्रघंटा का दिवस
  • 05 अप्रैल को – माँ कुष्मांडा पूजन
  • 06 अप्रैल को – माँ स्कंदमाता की पूजा
  • 07 अप्रैल को – माँ कात्यायनी की होगी पूजा
  • 08 अप्रैल को – माँ कालरात्रि की आराधना
  • 09 अप्रैल को – माँ महागौरी पूजन
  • 10 अप्रैल को – माँ सिद्धिदात्री की होगी पूजा

नवरात्रि घटस्थापना पूजा मुहूर्त 2022 / Navratri Puja Vidhi 2022

26 सितंबर,सोमवार 2022
घटस्थापना मुहूर्त: प्रातः 06.11 से प्रातः  07.51 मिनट तक
घटस्थापना अभिजीत मुहूर्त – सुबह 11:54 से दोपहर 12:42 तक

शैलपुत्री माता की पूजा कैसे करें?

  • एक चौकी पर देवी की स्थापना करें।
  • गंगाजल से स्थान पवित्र कर धूप, दीप प्रज्जवलित करें।
  • शुभ मुहूर्त में घटस्थापना और कलश स्थापना करने बाद माता शैलपुत्री के रूप का ध्यान करें।
  • फिर शैलपुत्री माता के व्रत का संकल्प लें।
  • अब निम्नलिखत मन्त्र का यथाशक्ति पाठ करें।

ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डाय विच्चे ॐ शैलपुत्री देव्यै नम:।

शैलपुत्री माता का बीज मंत्र / Maa Shailputri Beej Mantra

ॐ शं शैलपुत्री देव्यै: नम:।

नवरात्रि व्रत का महत्व / Navratri Vrat Ka Mahatva

धार्मिक कथाओं के अनुसार एक बार बृहस्पति जी ने ब्रह्माजी से सवाल किया कि चैत्र व आश्विन मास के शुक्लपक्ष में नवरात्र का व्रत और उत्सव क्यों किया जाता है? इस व्रत का क्या फल है, इसे किस प्रकार करना उचित है? पहले इस व्रत को किसने किया?

बृहस्पतिजी के इस सवाल के जवाब में ब्रह्माजी ने कहा- हे बृहस्पतेय! प्राणियों के हित की इच्छा से तुमने बहुत अच्छा प्रश्न किया है। दरअसल, जो मनुष्य मनोरथ पूर्ण करने वाली दुर्गा, महादेव, सूर्य और नारायण का ध्यान करते हैं, वे मनुष्य धन्य हैं। यह नवरात्र व्रत संपूर्ण कामनाओं को पूर्ण करने वाला है। इसके करने से पुत्र की कामना वाले को पुत्र, धन की लालसा वाले को धन, विद्या की चाहना वाले को विद्या और सुख की इच्छा वाले को सुख मिलता है।

इस व्रत को करने से रोगी मनुष्य का रोग दूर हो जाता है। मनुष्य की संपूर्ण विपत्तियां दूर हो जाती हैं और घर में समृद्धि की वृद्धि होती है, बन्ध्या को पुत्र प्राप्त होता है। समस्त पापों से छुटकारा मिल जाता है और मन का मनोरथ सिद्ध हो जाता है।

नीचे दिये गए लिंक पर क्लिक करके आप नवरात्रि सम्पूर्ण पूजन विधि PDF / Navratri Puja Vidhi in Hindi PDF को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।


नवरात्रि सम्पूर्ण पूजन विधि | Navratri Puja Vidhi PDF Download Link

Report This
If the download link of Gujarat Manav Garima Yojana List 2022 PDF is not working or you feel any other problem with it, please Leave a Comment / Feedback. If नवरात्रि सम्पूर्ण पूजन विधि | Navratri Puja Vidhi is a illigal, abusive or copyright material Report a Violation. We will not be providing its PDF or any source for downloading at any cost.

RELATED PDF FILES

Leave a Reply

Your email address will not be published.