PDFSource

योग प्रोटोकॉल 2022 | Yoga Protocol 2022 PDF in Hindi

योग प्रोटोकॉल 2022 | Yoga Protocol 2022 Hindi PDF Download

योग प्रोटोकॉल 2022 | Yoga Protocol 2022 Hindi PDF Download for free using the direct download link given at the bottom of this article.

योग प्रोटोकॉल 2022 | Yoga Protocol 2022 PDF Details
योग प्रोटोकॉल 2022 | Yoga Protocol 2022
PDF Name योग प्रोटोकॉल 2022 | Yoga Protocol 2022 PDF
No. of Pages 54
PDF Size 24.01 MB
Language Hindi
CategoryEnglish
Source ggu.ac.in
Download LinkAvailable ✔
Downloads17
If योग प्रोटोकॉल 2022 | Yoga Protocol 2022 is a illigal, abusive or copyright material Report a Violation. We will not be providing its PDF or any source for downloading at any cost.

योग प्रोटोकॉल 2022 | Yoga Protocol 2022 Hindi

नमस्कार मित्रों, आज इस लेख के माध्यम से हम आप सभी के लिए योग प्रोटोकॉल 2022 / Yoga Protocol 2022 PDF in Hindi प्रदान करने जा रहे हैं। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे विश्व में बड़ी ही उत्सुकता के साथ बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि योग न करने वाले व्यक्ति कि अपेक्षा वह मनुष्य अधिक शांत एवं प्रसन्न रहता है जो प्रतिदिन नियमपूर्वक योग करता है।

योग हमारे दैनिक जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। ऐसा माना जाता है कि जो भी व्यक्ति अपने जीवन में योग को महत्व नहीं नहीं देते हैं, उनके जीवन में अधिकांश उदासिनता का भाव देखने को मिलता है। ध्यान एवं योग की प्रक्रिया के महत्व का वर्णन शास्त्रों में भी वर्णित है। योग करने से व्यक्ति का पूरा दिन ऊर्जा से भरपूर बना रहता है जिससे कि उसे किसी भी कार्य को करने में आलस्य महसूस नहीं होता है।

इसी के साथ योगा करने से अनेकों बीमारी तथा रोगों से बचाव किया जा सकता है। इसीलिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से इस दिन योग गुरु पूरे विश्व में योग के महत्व को बताते हैं तथा लोगों को इसके प्रति जागरूक भी करते हैं। जैसा कि आपने देखा ही होगा कि कोरोना माहामारी के बाद देश के लोगों में योगा के प्रति बहुत अधिक उत्साह जगा है।

कोरोना माहामारी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी देश के लोगों को योग के लाभों के बारे में बताया था। इसीलिए प्रति वर्ष योग दिवस के दिन होने वाले सामूहिक योग कार्यक्रम में विशेष रूप से कुछ योगासन (Yogasana) कराए जाते हैं। जिसके लिए पहले से ही पूरा प्रोटोकॉल तैयार होता है। इस प्रोटोकॉल के अनुसार योग, आसन, प्राणायाम, प्रार्थना आदि करवाए जाते हैं।

योग प्रोटोकॉल 2022 / Yoga Protocol 2022 PDF in Hindi

सबसे पहले प्रार्थना होती है, इससे ही “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस” कार्यक्रम का आरंभ होता है- (Protocol of Yoga Day 2022)

शिथिलिकरण अभ्‍यास

सबसे पहले चालन क्रिया या शिथिलिकरण अभ्‍यास कराया जाता है। यह विशेष रूप से शरीर के अंगों को थोड़ा शिथिल या लचीला बनाने के लिए किया जाता है ताकि कोई भी योगासन करने के दौरान शरीर इसके अनुकूल बना रहे और योगासन करने में कोई कठिनाई न रहे।

इस क्रिया में ग्रीवा चालन, स्‍कंध संचालन, कटि (कमर) संचालन और घुटने का संचालन कराया जाता है। ये वे जोड़ या मोड़ हैं, जो योगासनों के दौरान मुड़ते हैं।

योगासन (Yogasana)

कॉमन प्रोटोकॉल के अनुसार शरीर को लचीला करने के बाद योगासन कराए जाते हैं। जिनमें विशेष रूप से चार प्रकार से आसन कराए जाते हैं:

1) खड़े होकर किए जाने वाले आसन

  • ताड़ासन
  • वृक्षासन
  • पादहस्‍तासन
  • अर्धचक्रासन
  • त्रिकोणासन

2) बैठकर किए जाने वाले आसन

  • भद्रासन
  • वज्रासन या वीरासन
  • अर्ध उष्‍ट्रासन
  • उष्‍ट्रासन
  • शशांकासन
  • उत्‍तानमंडूकासन
  • मरीच्‍यासन या वक्रासन

3) उदर यानि पेट के बल लेटकर किए जाने वाले आसन

  • मकरासन
  • भुजंगासन
  • शलभासन

4) पीठ के बल लेटकर किए जाने वाले आसन

  • सेतुबंधासन
  • उत्‍तानपादासन
  • अर्धहलासन
  • पवनमुक्‍तासन
  • शवासन

-कपालभाति

प्राणायाम (Pranayam)

इसके बाद श्‍वास के लिए तीन प्रमुख प्राणायाम को भी मुखी रूप से योग दिवस के दिन कराया जाता है।

जो कि इस प्रकार हैं:

  1. नाड़ीशोधन या अनुलोम विलोम प्राणायाम
  2. शीतली प्राणायाम
  3. भ्रामरी प्राणायाम

ध्‍यान (Meditation)

योग दिवस पर कुछ देर के लिए ध्‍यान मुद्रा भी कराई जाती है।

संकल्‍प

इसके बाद योग करने वाले सभी व्यक्तियों को प्रतिदिन अपने जीवन में योग को शामिल करने के लिए संकल्‍प कराया जाता है।

शांतिपाठ

तत्पश्चात सबसे अंत में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विश्‍व, देश, राज्‍य, समाज की शांति के लिए शांतिपाठ कराया जाता है।

नीचे दिये गए लिंक पर क्लिंक करके आप योग प्रोटोकॉल इन हिंदी / Yoga Protocol 2022 Hindi PDF को आसानी से डाउनलोड  कर सकते हैं।


योग प्रोटोकॉल 2022 | Yoga Protocol 2022 PDF Download Link

Report This
If the download link of Gujarat Manav Garima Yojana List 2022 PDF is not working or you feel any other problem with it, please Leave a Comment / Feedback. If योग प्रोटोकॉल 2022 | Yoga Protocol 2022 is a illigal, abusive or copyright material Report a Violation. We will not be providing its PDF or any source for downloading at any cost.

Leave a Reply

Your email address will not be published.